EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रीमद्भागवत कथा से समाज में होता है संस्कारों का बीजारोपण : ठुकराल
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    07 Apr 2026 17:35 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड

रुद्रपुर। ग्राम खटोला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने व्यास गद्दी पर विराजमान प्रख्यात कथा व्यास पंडित नवीन चन्द्र उपाध्याय शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

​कार्यक्रम में पहुँचने पर आयोजकों ने पूर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सनातन संस्कृति के पावन ग्रंथ हमें शांति और धैर्य का मार्ग दिखाते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कारों का बीजारोपण होता है और आपसी सद्भावना बढ़ती है।

​कथा के विश्राम पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम सिंह मेहरा, त्रिलोक सिंह मेहरा, गोविंद सिंह, चंदन सिंह गडिया, नारायण सिंह कार्की, विशन सिंह कार्की, दिनेश जोशी, पप्पू मेहरा, रामदत्त जोशी, धर्मानंद जोशी, उमेद सिंह कार्की, नंदन सिंह कार्की, दिवस सिंह, राम सिंह, जीवन सिंह, नंदाबल्लभ, खुशाल सिंह, किशन दत्त जोशी, त्रिलोक सिंह, विजय सिंह, डिगर सिंह और पूरन सिंह सहित तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188649

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना