यूपी प्रतापगढ़। वृद्धाश्रम महुली में रह रहे वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा करने पहुंचे समाजसेवी रामचंदर उमरवैश्य ने सभी वृद्धजनों को वस्त्र व माताओं को साड़ी आदि देकर सम्मानित किया। सभी वृद्धजनों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि हमें यह प्रेरणा समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य से मिली। मैं भी यथासंभव यहां आश्रम में वृद्धजनों के साथ खुशियां बांटने की कोशिश करता रहूंगा। एलायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा की वृद्ध दादा-दादी के आशीर्वाद ही हम सबको प्रगति के रास्ते पर ले जाएगा। चाचा रामचंद्र जी ने यहां आकर सभी वृद्धजनों के बीच खुशियां साझा की। मैं चाचा जी को आभार ज्ञापित करता हूं। उपहार देते हुए जिला उमरवैश्य समाज के सामूहिक विवाह के संयोजक जवाहरलाल बच्चा ने कहा कि वृद्धजनों के बीच आकर और आशीर्वाद लेने का मौका मिला हम सब बहुत ही भाग्यशाली हैं।
सभी के प्रति आभार ज्ञापन वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने किया। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260407171240624706661.mp4
20260407171245924121211.mp4
20260407171253343500412.mp4