प्रयागराज एंटी करप्शन अवेयरनेस मिशन के संगठनात्मक विस्तार एवं जनहित कार्यों को सशक्त करने के उद्देश्य से आज आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में संगठन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन जूही श्रीवास्तव, (सचिव) अनुराधा श्रीवास्तव, (कोषाध्यक्ष) बिंदु श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रमुख सचिव डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव को हाल ही में संगठन का राष्ट्रीय प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है और वे संगठन के विस्तार एवं प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।ज्ञात हो कि श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक एवं एंटी करप्शन संगठनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं तथा फिल्म जगत में भी बतौर अभिनेता कार्य करते हैं । पिछले कुछ समय से संगठन के साथ पृष्ठभूमि में रहकर सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे थे।बैठक के दौरान संगठन के भविष्य की रूपरेखा, जनजागरूकता अभियान, भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी एवं सामाजिक स्तर पर कार्यवाही, तथा देशव्यापी विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण करना तथा आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुशासन, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की बात कही।राष्ट्रीय प्रमुख सचिव डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को एक मजबूत एवं अनुशासित संरचना के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तथा प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे संगठन की विश्वसनीयता और प्रभाव दोनों बढ़ें।संगठन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन श्रीमती जूही श्रीवास्तव ने भी संगठन को मजबूत करने एवं जनहित में कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।एंटी करप्शन अवेयरनेस मिशन एक सामाजिक संस्था है जो देशभर में जागरूकता, जनसेवा एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। रिपोट - दीपक शर्मा 151150700
