EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लव मैरिज के बाद बेटी को जबरदस्ती लाए मायके, रात में सोते हुए ली जान फिर हत्या को दिखाया आत्महत्या
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 0
    07 Apr 2026 03:19 AM



लव मैरिज के बाद बेटी को जबरदस्ती लाए मायके, रात में सोते हुए ली जान फिर हत्या को दिखाया आत्महत्या

आंध्र प्रदेश में एक युवती के परिवार ने उसकी लव मैरिज से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी और फिर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी भी सस्पेंड हुआ है जिसने पैसे लेकर इस मामले को दबाया।

आंध्र प्रदेश के माचेरला कस्बे में एक सनसनीखेज ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था और सामाजिक मानसिकता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवती की लव मैरिज से नाराज उसके घर वालों ने पहले उसकी हत्या कर दी और फिर उसे आत्महत्या दिखा दिया। इस पूरे मामले में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका भी सामने आई है। पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेकर मामला दबाने का आरोप है।

 

परिवार के खिलाफ जाकर प्रेमी के साथ की शादी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौदेश्वरी नाम की युवती अपने प्रेमी के साथ रिश्ते में थी, जिसे उसका परिवार स्वीकार नहीं कर रहा था। 4 मार्च को उसने घर छोड़कर अपने प्रेमी से शादी कर ली। इसके बाद परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू की और 15 मार्च को माचेरला के सर्कल इंस्पेक्टर ने दोनों को ढूंढ निकाला। आरोप है कि अधिकारी ने युवती पर दबाव डालकर उसे उसके परिवार के पास वापस भेज दिया। यह फैसला बाद में उसकी जिंदगी के लिए घातक साबित हुआ।

 

तीन दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मामला

घर लौटने के तीन दिन बाद ही चौदेश्वरी की मौत हो गई। परिवार ने शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया और मामला शांत करने की कोशिश की। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस दावे को झूठा साबित कर दिया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि युवती की हत्या की गई थी और उसे सोते समय तकिए से दबाकर मारा गया। इस खुलासे के बाद मामला पूरी तरह बदल गया और पुलिस ने इसे हत्या के रूप में दर्ज किया।

 

पुलिस अधिकारी को किया सस्पेंड

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सर्कल इंस्पेक्टर ने युवती के परिवार से रिश्वत ली थी और मामले को दबाने की कोशिश की। आरोप है कि उसने जानबूझकर युवती को उसके परिवार के हवाले किया, जबकि उसे खतरे का अंदेशा था। इसके अलावा, हत्या के बाद सबूत मिटाने और मामले को आत्महत्या दिखाने में भी उसकी भूमिका की जांच हो रही है। फिलहाल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ आपराधिक साजिश, रिश्वतखोरी और सबूत नष्ट करने जैसे गंभीर आरोपों की जांच जारी है।

 



Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना