मध्य प्रदेश ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के उपलक्ष्य में ग्वालियर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यालयों के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए आधुनिक और सुसज्जित कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और उन्होंने भी भूमि पूजन कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट
20260406192535805336418.mp4
20260406192556773117236.mp4
