जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू और रियासी के बीच स्थित पहाड़ी क्षेत्र में चौकी चौरा से लेकर भाबंला तक सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण यात्रियों और चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बस चालकों का कहना है कि सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि सफर करना मुश्किल हो गया है। खासकर बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को झटकों और असुविधा का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग से कई उच्च अधिकारी भी गुजरते हैं, यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं, बावजूद इसके सड़क की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम हो। यह थी सुभाष चन्द्र की रिपोट 151036774
- चौकी चौरा से भाबंला तक जर्जर सड़क से रोज गुजरते सैकड़ों वाहन
- बस चालकों ने उठाई आवाज, कहा सफर हुआ मुश्किल
- अधिकारियों के गुजरने के बावजूद नहीं सुधरी सड़क की हालत
- खराब सड़क से यात्रियों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें
- स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत की उठाई मांग
जम्मू कश्मीर सुभाष चन्द्र 151036774)
20260406181718712762764.mp4
20260406182313806886053.mp4
20260406182518275640145.mp4
