प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। “राष्ट्र प्रथम” और “अंत्योदय” के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी के इस विशेष अवसर पर मुट्ठीगंज मंडल के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा के नेतृत्व में बूथ संख्या 166 पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बूथ क्षेत्र के प्रत्येक घर पर पार्टी का ध्वज लगाकर स्थापना दिवस को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
इस कार्यक्रम में महानगर मंत्री दीप द्विवेदी, पार्षद नीरज टंडन, महामंत्री सुधांशु त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, लवकुश केसरवानी, विशाल मालिक, रोहित भारतीय, पिंकी मल्होत्रा, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, अजय यादव, वीरेंद्र निषाद, दिलीप विजय मेहता, प्रतीक मालवीय, विजय जायसवाल, पप्पू केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। रिपोट - दीपक शर्मा 151150700
