इटावा। संयुक्त प्रेस क्लब इटावा (उत्तर प्रदेश) की कार्यकारिणी की पूर्व निर्धारित बैठक रविवार को प्रेस क्लब भवन (सूचना कार्यालय) के सभागार में हुई, जिसमें प्रेस/ मीडिया से जुड़े साठ से अधिक साथियों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण करने हेतु फॉर्म भरे और पत्रकार हित में कदम से कदम मिलाकर काम करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर संयुक्त प्रेस क्लब की ओर से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन इटावा के चुनाव में हाल में निर्वाचित हुए अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, महामंत्री नितिन तिवारी एडवोकेट एवं कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी एडवोकेट का माल्यार्पण कर तथा अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर मीडिया के साथियों का मार्गदर्शन करने हेतु उपस्थित हुए वरिष्ठ पत्रकार तथा क्लब के संरक्षक गणेश ज्ञानार्थी ने कहा कि लगभग तीन दशक पूर्व संयुक्त प्रेस क्लब गठित करने का जो संकल्प लिया गया था,वह आज फिर पत्रकार एकता का एक नया सोपान स्थापित कर आगे बढ़ने जा रहा है,जिसके लिए संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन, महामंत्री सुधीर मिश्र और उनकी कार्यकारिणी के सभी समर्पित एवं जुझारू साथी बधाई के पात्र हैं।निश्चित रूप से हमारा यह संगठन पत्रकारिता के मानदंडों तथा पत्रकार हितों की दिशा में मील का पत्थर बनकर कार्य करेगा, ऐसा मेरा विश्वास है और शुभकामनाएं भी।वरिष्ठ पत्रकार खादिम अब्बास ने कहा कि जो पत्रकार साथी और संगठन अपने पूर्वज और वरिष्ठ पत्रकारों का स्मरण करके आगे बढ़ेंगे,उन्हीं को यशस्वी सफलता हासिल होगी।इस अवसर पर उन्होंने स्व.पं.देवीदयाल दुबे, प्रताप सिंह चौहान,डा.नगेन्द्र द्विवेदी, लालाराम चतुर्वेदी,राम नारायण गुप्ता,जुनैद तैमूरी जैसे संघर्षशील,धाकड़ एवं जुझारू वरिष्ठ पत्रकारों का बड़े आदर के साथ स्मरण किया। सभागार में उपस्थित सभी पत्रकारों ने मीडिया के इन दिवंगत महारथियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वरिष्ठ पत्रकार और "दैनिक सविका" का संचालन कर चुके सविका धर्मलाल चतुर्वेदी ने पत्रकारों को अपने अनुभवों की सीख दी।
कार्यक्रम में संयुक्त प्रेस क्लब द्वारा सम्मान किए जाने के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डीबीए के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता और पत्रकार दोनों लोगों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करते हैं,इसलिए हमारा आपका आत्मीय सामाजिक सम्बन्ध है।उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों की किसी भी कानूनी समस्या के समाधान के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले रहेंगे।डीबीए महामंत्री नितिन तिवारी ने भी संगठन के प्रति आभार जताया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन ने कहा कि मैं पिछले कई दशकों से पत्रकार हितों की भावना के साथ काम करता रहा हूं,और इस संगठन की भी स्थापना इसी उद्देश्य से की है कि हमारे जो भी मीडिया के साथी इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं,उनकी समस्याओं के समाधान,उनके सम्मान और हकों की रक्षा के लिए आवाज उठाऊं। इसीलिए सबको जोड़ने की भावना से आज पूरे जिले से अपने पत्रकार साथियों को इस बैठक में आमंत्रित किया है।और आपकी भारी संख्या में हुई उपस्थिति को देखते हुए हम आज यह भी घोषणा करते हैं कि शीघ्र ही जिला एवं नगर कार्यकारिणी को गठित कर आगे पत्रकार प्रशिक्षण कार्यशाला और पत्रकार हित के अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर संयुक्त प्रेस क्लब की ओर से जिले के यशस्वी जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला का संगठन की बैठक करने के लिए प्रेस क्लब भवन का सभागार उपलब्ध कराने के लिए आभार भी व्यक्त किया गया।
बैठक का संचालन क्लब के महामंत्री सुधीर मिश्र ने किया।बैठक में उपाध्यक्ष मसूद तैमूरी,इलेक्ट्रानिक मीडिया अध्यक्ष अन्नू चौरसिया,संगठन सचिव रघुवीर यादव,वरिष्ठ पत्रकार रणवीर सिंह भदौरिया,संजीव शर्मा,प्रचार मंत्री नितेश प्रताप सिंह,विपिन भदौरिया, सुघर सिंह,सौरभ सिंह, आशुतोष वाजपेई,वहाज अली खान निहाल,दामोदर पाठक,रजत भसीन,राजेश मिश्रा,संजीव राजपूत,अर्शी,शिव कुमार सिंह, शारिक,मो.दिलशाद,मो.इदरीस खान,उमेश सविता,संजय कुमार,एम एस वर्मा,अनिल कुमार, राजू , सत्यनारायण राजपूत, कुलदीप समेत करीब सत्तर पत्रकार उपस्थित रहे। देखे इटावा से राजू की रिपोर्ट


20260406162054103243320.mp4
20260406162205865152112.mp4
20260406162613924483300.mp4