EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जयहिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन मऊ का प्रथम बैठक हुआ संपन्न
  • 151173880 - CHANDAN KUMAR 65 77
    06 Apr 2026 13:47 PM



मऊ । दिनांक 05 अप्रैल 2026, दिन रविवार को नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में जयहिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की प्रथम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हित में कार्य करना है और यह बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव के सभी पत्रकारों के लिए समर्पित है।

बताया गया कि संगठन का विस्तार वर्तमान में 5 राज्यों और उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हो चुका है, जहां यह सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह उर्फ शक्ति सिंह तथा कार्यवाह धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि संगठन द्वारा सभी पत्रकार साथियों के लिए 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है, जिससे जरूरत के समय उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।

बैठक में दीवानचंद गौतम (जिलाध्यक्ष), धर्मेंद्र कुमार (कार्यवाहक, जनपद मऊ), कैलाशचंद (जिला उपाध्यक्ष), कमलेश विश्वकर्मा (जिला महामंत्री), संतोष कुमार यादव (जिला उपाध्यक्ष), कोमल प्रसाद (जिला उपाध्यक्ष), जितेंद्र कुमार (घोसी तहसील उपाध्यक्ष), हरिकेश यादव (जिला संयोजक), वशिष्ठ राज (रानीपुर ब्लॉक अध्यक्ष), अमन राज (रानीपुर थाना अध्यक्ष), चंदन कुमार (जिला सहमंत्री), राधा कृष्ण (जिला प्रवक्ता), अशोक पटवा (कोषाध्यक्ष), भानुप्रताप सिंह (जिला संरक्षक) सहित अन्य सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता शिवम कुमार यादव मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने पर जोर दिया गया।

रिपोर्ट - चन्दन कुमार  151173880



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना