EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत: भारी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, फसलों को भारी नुकसान
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 65 76
    05 Apr 2026 18:57 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

पीलीभीत। शनिवार रात जिले में आए भीषण तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के कारण जहाँ शहर और ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, वहीं तैयार खड़ी गेहूं की फसल खेतों में बिछ जाने से किसानों को व्यापक आर्थिक क्षति हुई है।
बरखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल गिर गई है। किसानों को डर है कि इससे दाना काला पड़ जाएगा और पैदावार में भारी गिरावट आएगी।
शनिवार रात करीब 8:30 बजे से ही कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। बरखेड़ा कस्बे और 20 से अधिक गांवों में पूरी रात अंधेरा रहा। शहर के रामलीला फीडर में खराबी और बेनहर स्कूल के पास घंटों बिजली ठप रहने से पेयजल आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई। उधर पूरनपुर क्षेत्र में भी काफी नुकसान हुआ प्रभावित किसानों ने सरकार से फसल के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है।
विद्युत विभाग की कार्रवाई: बिजली विभाग की टीमें रात भर और रविवार सुबह तक फॉल्ट ठीक करने में जुटी रहीं, जिसके बाद सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188656

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना