EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रामपुर में बिजली विभाग पर रिश्वत का आरोप, महिला ने लगाई गुहार
Link
  • 151171378 - MUZAMMIL KHAN 65 76
    05 Apr 2026 11:11 AM



  • स्मार्ट मीटर बिल में गड़बड़ी, 2500 जमा फिर भी महिला परेशान
  • रामपुर में बिजली बिल दूसरे के नाम जमा, पीड़िता के आरोप से हड़कंप
  • रिश्वत मांगे जाने का आरोप, महिला ने मोबाइल में किया रिकॉर्ड
  • 3 दिन से विभाग के चक्कर काट रही महिला, नहीं मिला समाधान

खबर आ रही है रामपुर से, जहां बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रामपुर के रोशन बाग क्षेत्र की रहने वाली सुंदरी नाम की महिला ने आरोप लगाया है कि वह अपना बिजली बिल जमा करने के लिए रोडवेज स्थित बिजली घर पहुंची थीं, लेकिन वहां उनके साथ बड़ी लापरवाही और अनियमितता हुई।

महिला का कहना है कि उनके स्मार्ट मीटर का 2500 रुपये का बिल, उनके नाम से हटाकर किसी अन्य महिला—सुनीता—के नाम पर जमा कर दिया गया। जबकि सुंदरी ने अपने मीटर की रसीद भी विभाग को सौंपी थी।

पिछले तीन दिनों से पीड़िता लगातार बिजली विभाग के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। परेशान होकर महिला ने डायल 112 पर भी कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला फिर भी सुलझ नहीं पाया।

महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिजली विभाग का एक कर्मचारी उससे 2000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है, जिसका उसने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया है। पीड़िता ने मीडिया के सामने अपना बयान देते हुए सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

यह पूरा मामला सिविल लाइन क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिलों और विभागीय गड़बड़ियों से आम जनता पहले से ही परेशान है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित महिला को कब तक न्याय मिल पाता है। देखे रामपुर से मुजम्मिल खान की रिपोट 

20260405110445476724385.mp4

20260405110604803757331.mp4

2026040511072876188584.mp4

20260405110800806113762.mp4

20260405110813987504262.mp4

20260405110843833524450.mp4

20260405110933865125280.mp4

20260405111040143186206.mp4



Subscriber

188648

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना