EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत से गांव में कोहराम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    04 Apr 2026 19:55 PM



डूहिया गांव में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अंतू क्षेत्र के डूहिया गांव निवासी पंकज शुक्ला पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अंतू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी अंतू समेत उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, हालांकि पुलिस आपसी रंजिश समेत विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188635

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना