फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में पियरी गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय पुत्र सोमारु 35 निवासी तरया के रूप में हुई । बताया गया है कि वह देर रात रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई जिसे वह कट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
