फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वीएन आईटीआई कॉलेज पहाड़पुर, लालगंज में आयोजित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुजरात) के ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 38 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 36 छात्रों ने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चयन प्राप्त किया। यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय बन गई है। कंपनी की ओर से आए एचआर हेड प्रशांत जी ने चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और उनके तकनीकी ज्ञान, योग्यता एवं आत्मविश्वास की सराहना की। यह प्लेसमेंट ड्राइव शेपर टैलेंट इंडिया के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। अप्रैल माह के इस पहले इंटरव्यू ने नए शैक्षणिक सत्र की सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य आनंद गिरि ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंपस प्लेसमेंट से छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होता है और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम में संस्थान के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें अकाउंट प्रभारी शिवम त्रिपाठी, अनुज मिश्रा, अंकित विश्वकर्मा एवं मोहित वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
