EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारंटी सुनील कुमार गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 34 43
    04 Apr 2026 19:51 PM



सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने दबिश देकर वांछित आरोपी को धर दबोचा

 पीलीभीत में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में सेहरामऊ उत्तरी पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वारंटी आरोपी सुनील कुमार को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम जहूरगंज, थाना सेहरामऊ उत्तरी, जनपद पीलीभीत, काफी समय से वांछित था। अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 1905/22 के अंतर्गत धारा 60(2) आबकारी अधिनियम और धारा 272 भादवि के तहत मामला दर्ज है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सेहरामऊ उत्तरी के नेतृत्व में गठित उप-निरीक्षक प्रवीण कुमार कांस्टेबल प्रिंस कुमार पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त के निवास स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने सुनील कुमार को उसके घर के बाहर से ही हिरासत में ले लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय पीलीभीत के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188635

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना