- ऊर्जा मंत्री एस. के. शर्मा ने किया विशाल मूर्ति का उद्घाटन
- जनता के सहयोग से साकार हुआ हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना का सपना
- अमिला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 रकबा में बना आस्था का नया केंद्र
- पीयूष राय के प्रयास और स्थानीय लोगों के सहयोग से बना ऐतिहासिक स्थल
- नगर पंचायत अध्यक्ष सविता देवी व अन्य जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति
घोसी मऊ। अमिला नगर पंचायत में एक अद्भुत धार्मिक दृश्य देखने को मिला। नगर पंचायत अमिला, थाना घोसी के अंतर्गत रकबा क्षेत्र में 51 फीट ऊंची भगवान हनुमान जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई, जिसका अनावरण उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एस. के. शर्मा द्वारा किया गया।
इस विशाल प्रतिमा के निर्माण में स्थानीय जनता का पूर्ण सहयोग रहा। यह प्रतिमा अमिला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2, रकबा में स्थापित की गई है, जो अब आस्था का प्रमुख केंद्र बनती जा रही है।
हनुमान जी की इस भव्य मूर्ति को स्थापित करने का विचार श्री पीयूष राय (पुत्र राघवन राय) द्वारा रखा गया, जिसे स्थानीय लोगों ने मिलकर साकार किया। साथ ही, आजमगढ़ और मऊ दीवानी के प्रतिष्ठित अधिवक्ता अरुण कुमार राय के यहां यह प्रतिमा स्थापित की गई।
कार्यक्रम में पंकज राय, यीशु राय, नीरज राय, गौरव राय (ब्लॉक बड़गांव), पूर्व सभासद रिंकू भैया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अमिला नगर पंचायत की अध्यक्ष सविता देवी (पत्नी डॉ. राम जतन) एवं घोसी नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता भी मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास और घोसी को आदर्श नगर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। देखे मऊ से कोमल प्रसाद की रिपोट

20260404160546864232021.mp4
202604041606292268684.mp4
20260404160719734467503.mp4


20260404160923182408626.mp4
20260404161226612646766.mp4
20260404161514636383726.mp4




20260404161817398875844.mp4

20260404162214754864140.mp4
20260404162424232200716.mp4
20260404162519715405430.mp4
20260404162711594728333.mp4
20260404162755352207803.mp4
