EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गाजीपुर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 3 अंतरराज्यीय अपराधी हुए गिरफ्तार
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    04 Apr 2026 13:41 PM



रिपोर्टर - सुजीत कुमार सिंह


स्लग - गाजीपुर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 3 अंतरराज्यीय अपराधी हुए गिरफ्तार

67 करोड़ की साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 700 से ज्यादा फर्जी खाते हुए इस्तेमाल

“Crown Pay” गैंग का भंडाफोड़, टेलीग्राम के जरिए चल रहा था ठगी का नेटवर्क

म्यूल खातों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को दबोचा

गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बैंक खातों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा

एंकर - उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है , जहां साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । गाजीपुर पुलिस ने देशभर में फर्जी म्यूल खातों के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले 3 अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है । ये गिरोह टेलीग्राम पर चल रही एक कथित कंपनी “Crown Pay” से जुड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को लालच देकर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे और उन खातों के जरिए साइबर फ्रॉड से कमाए गए पैसे मंगवाते थे। इसके बाद  ये रकम क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ट्रांसफर की जाती थी । जबकि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल की जांच में  देशभर में दर्ज 75 से ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें करीब 67 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है । आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास 700 से ज्यादा म्यूल खाते थे। पुलिस ने ऋषिराज,   रोहन कुमार और सचिन सिंह नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 19 सिम कार्ड, 12 एटीएम कार्ड, 5 बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम ने सर्विलांस और साक्ष्य जुटाकर यह कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

बाइट - डॉ. ईरज राजा (पुलिस अधीक्षक) गाजीपुर ।

20260404134049992375602.mp4

20260404134055476815435.mp4

20260404134105317281152.mp4



Subscriber

188635

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना