मथुरा। नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा की वार्डन पोस्ट संख्या एक की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को औरंगाबाद स्थित आचार्य चरण महाप्रभु श्रीमद्वल्लभ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक प्रभारी अधिकारी अपर जिला अधिकारी (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्य, सहायक उपनियंत्रक, मुख्य वार्डन, उप-मुख्य वार्डन, प्रभागीय वार्डन, उप-प्रभागीय वार्डन और वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई। पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर इंजीनियर अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से स्वयंसेवकों की कार्यक्षमता बढ़ाने और विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में, सभी वार्डनों और स्वयंसेवकों को केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में होने वाले आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, 'परिवार पंजिका' के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने और प्रत्येक सेक्टर स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने की बात कही गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से मुकेश तिवारी, जितेन्द्र कुमार, हेमन्त, अविनाश कुमार सिंह, अरुण कुमार, दर्शन सिंह, राम सैनी, अनुज, नारायण सिंह, विनोद, ताहिर, गुलशेर, देवेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र सैनी, पंकज, वर्षा, शुभम, राजेश, जयवीर, रोहित, सोहन लाल और नरेश सहित घटना नियंत्रक अधिकारी के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ वार्डन एवं कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने नागरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853
