EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मरदह क्षेत्र के बलेसडी ग्राम सभा में 'सतगुरु सीता दास ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता'.का हुआ शुभारम्भ...
  • 151176333 - ARYAN SINGH 65 76
    03 Apr 2026 19:23 PM



गाज़ीपुर मरदह । मरदह क्षेत्र के बलेसडी ग्राम सभा में 'सतगुरु सीता दास ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता' में उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र राम ने किया।मुख्य अतिथि उपेंद्र राम ने फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने पिच पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराकर खेल की शुरुआत कराई।इस अवसर पर कुद्दुस अंसारी, मनजीत यादव, संतोष कुमार (एडवोकेट), रामबिलास (एडवोकेट), अभय कुमार सागर, सोनू, राकेश, मुन्ना, गोबिंद, विशाल, विनय और राजकुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपेंद्र राम ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ आपसी भाईचारे और अनुशासन को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पांडेयपुर और गोबिंदपुर मठिया के बीच खेला गया। पांडेयपुर ने निर्धारित ओवरों में 101 रन बनाए, जिसके जवाब में गोबिंदपुर मठिया की टीम 89 रन ही बना सकी। पांडेयपुर ने यह मुकाबला 16 रनों से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा चेक और विजेता कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना