वाराणसी । पुलिस कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट कमि0 वाराणसी के पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध "जीरो टालरेन्स" की नीति अपनाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम व एसओजी 2 की टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग में IPL क्रिकेट मैच पर आनलाईन जुंआ खेल रहे 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 30070/- रूपया, 05 अदद टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किए गये, जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।। रविंद्र गुप्ता
