EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नव चयनित नायब तहसीलदार अवंतिका हुई सम्मानित, खुशी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    03 Apr 2026 19:18 PM



जैनपुर में नव चयनित नायब तहसीलदार अवंतिका को सम्मानित करते अतिथि व अन्य

फास्ट न्यूज इंडिया लालगंज, प्रतापगढ़। नगर पंचायत के जैनपुर वार्ड में शुक्रवार को शिक्षक अजीत शुक्ला की पुत्री नव चयनित नायब तहसीलदार अवंतिका शुक्ला का ग्रामीणों द्वारा समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। सफलता के बाद अवंतिका गांव पहुंची तब परिजनो व ग्रामीणों में खुशी का माहौल दिखा। बड़ी संख्या में लोग अजीत शुक्ला के आवास पर पहुंचे और बेटी की सफलता पर खुशी का इजहार किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने भी नव चयनित नायब तहसीलदार अवंतिका को बुकें तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। स्वागत सह संयोजिका माधुरी शुक्ला व आभार प्रदर्शन अंजली शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संयोजन आईपी मिश्र व संचालन अधिवक्ता श्रीशचंद्र पाण्डेय ने किया। इस मौके पर प्रेमशंकर तिवारी, प्रदीप मिश्र, निशा मिश्रा, दिनेशपाल मिश्र, श्रीराम तिवारी, चंदन तिवारी, अंकित शुक्ला, सोनू मिश्र, विनय पाण्डेय आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना