EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मोदी सरकार की हर पटल पर अनिश्चितता भरी नीति राष्ट्रीय हितों के लिए खतरनाक- प्रमोद तिवारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    03 Apr 2026 19:16 PM



राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने विदेश तथा रक्षा नीति के साथ संसद के दोबारा सत्र को लेकर दागा सवाल

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केन्द्र की मोदी सरकार की रक्षा तथा विदेश नीति के साथ घरेलू नीति में भी अनिश्चितता को राष्ट्रीय हितों के विपरीत करार दिया है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार चार सप्ताह तक संसद का सत्र चलने के बावजूद भी एजेण्डा नही तय कर पायी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री देश को बताएं कि इतने लम्बे सत्र के बावजूद दोबारा सोलह अप्रैल से संसद का सत्र क्यूं आहूत किया जा रहा है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के मुताबिक भाजपा को पांच राज्यों के चुनाव में अपनी करारी हार के अंदेशे का भय सता रहा है। उन्होनें खुले तौर पर कहा है कि संसद सत्र को दोबारा आहूत करना मात्र भाजपा के द्वारा पांच राज्यों मे होने वाले चुनाव को प्रभावित करना है। उन्होने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस और कामर्शियल गैस की कमी से जनता परेशान है। इसके बावजूद यह सरकार बद से बदतर हालात में इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाने की जगह मात्र भाषणबाजी कर रही है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा पर एसआईआर के नाम पर चुनाव आयोग के दुरूपयोग पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होने कहा कि चुनाव से जुड़े किसी अधिकारी को डराना और धमकाना निंदनीय है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे चुनाव आयोग भाजपा का फ्रंटल आर्गेनाइजेशन बन गया है। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने सोवियत रूस को भारत का स्थायी मित्र करार दिया है। उन्होने कहा कि यह चिंताजनक है कि इस समय उसका पाकिस्तान के करीब होना मोदी सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति कम हुई है। सांसद प्रमोद तिवारी ने सोवियत रूस जैसे विश्वसनीय मित्र देश से देश को अधिक से अधिक कच्चे तेल की आपूर्ति आवश्यकतानुसार करने पर भी जोर दिया है। ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ताजा बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार के द्वारा मात्र चार दिनों मे ही आपरेशन सिन्दूर को रोकने के निर्णय को जाबांज सेना के लिए हतोत्साहित करने वाला अविवेकपूर्ण निर्णय ठहराया है। उन्होने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आपरेशन सिन्दूर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन्तालिस बार से भारत के द्वारा सीजफायर के लिए तैयार करने का दावा जताया जा चुका है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने यह भी सवाल दागा है कि ट्रंप के इस दावे पर देश जानना चाहेगा आज तक प्रधानमंत्री की ओर से खण्डन क्यों नही हो रहा है। उन्होने कहा कि ट्रंप के दावे का पीएम के द्वारा जबाब न देना देश की गरिमा को शर्मसार करने वाला है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के हर पटल पर अनिश्चकालीन नीतियों के चलते देश की प्रतिष्ठा पर लगातार आंच आ रही है। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान शुक्रवार को मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना