फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर धोबहिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। धर्मेन्द्र ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को 9:30 बजे गांव के ही कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर पर आ गए।विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे धर्मेन्द्र का सिर फूट गया। साथ ही उनके पिता, माता व बड़ी माता को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने 4 लोगों निखिद्दी, अरविंद, जीऊत ,मंटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। एसएस आई राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
