EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

परिवार से नाराज़ होकर निकला युवक, अगले दिन पेड़ से लटका मिला
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    03 Apr 2026 18:48 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव के मंदिर के पास संगम घाट पर बाबुल के पेड़  में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था ।कैथी के मार्कण्डेय महादेव स्थित जंगल में बबूल के पेड़ पर काले रंग के गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ देखा गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।मृतक की शिनाख्त शुक्रवार की सुबह युवक के परिजनों ने की । मृतक संदीप पाण्डेय पुत्र राणा प्रताप पांडेय 25 वर्ष निवासी खरिहानी थाना तरवां आजमगढ का है । परिजनों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह घर से नाराज़ होकर 1000 रूपए लेकर मुम्बई कमाने के लिए निकला था ।वह शादी शुदा नहीं था।वह तीन भाइयों में दुसरे नंबर पर था।पिता घर पर रहकर खेती बाड़ी का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते पर पुलिस व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर जाकर जांच की।शव का शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया की जांच में युवक ने फांसी लगाकर जान दी है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना