EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धार्मिक अनुष्ठान से होता है खुशहाली और प्रगति का मार्ग प्रशस्त-स्वामी कैलाशानंद गिरी
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 54 65
    03 Apr 2026 18:15 PM




सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है श्री दक्षिण काली मंदिर-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, । निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज द्वारा विश्व कल्याण के लिए श्री दक्षिण काली मंदिर में किए जा रहे 16 दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो गया। अनुष्ठान के समापन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अनुष्ठान के दौरान किए जाने वाले यज्ञ से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा के प्रभाव से नकारात्मकता दूर होती हैं। जिससे खुशहाली और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नील घारा के गंगा तट पर स्थित सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मंदिर सकारात्मक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी द्वारा भक्तों और विश्व के कल्याण के लिए किया गया विशेष अनुष्ठान अवश्य फलदायी होगा। मां दक्षिण काली की कृपा से विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, स्वामी अनंतानंद गिरी, स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, समाजसेवी गुप्ता बंधु, आचार्य प्रमोद मिश्रा, अनिल गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि गुरूदेव स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज 4 अप्रैल से मुरादाबाद में श्रीराम कथा करेंगे। रिपोट - मनोज सिंह 151008265



Subscriber

188648

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना