- पश्चिम मेदिनीपुर में TMC उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, जुटे बड़े नेता
- खड़गपुर में प्रदीप सरकार ने दाखिल किया नामांकन, नेताओं की रही मौजूदगी
- नामांकन के दौरान दिखा शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों की उमड़ी भीड़
- TMC के कई उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, चुनावी सरगर्मी तेज
- जून मालिया और अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुआ नामांकन दाखिल
- पश्चिम मेदिनीपुर में चुनावी माहौल गरमाया, उम्मीदवारों ने ठोकी ताल
पश्चिम बंगाल पश्चिम मेदिनीपुर दिनांक 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को खड़गपुर थाना क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं द्वारा नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जोरों पर रही।
खड़गपुर क्षेत्र से TMC के MLA उम्मीदवार श्री प्रदीप सरकार ने D.M.S.D. के समीप अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान TMC की सांसद जून मालिया, म्युनिसिपल चेयरपर्सन श्रीमती कल्याणी घोष, जिला यूथ प्रेसिडेंट निर्मलिया चक्रवर्ती और पूर्व चेयरमैन रविशंकर पांडे सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
वहीं खड़गपुर लोकल से MLA धीरन रॉय ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही पश्चिम मेदिनीपुर शहर से TMC के MLA उम्मीदवार सुजय हाजरा ने भी पूरे उत्साह और समर्थकों के साथ नामांकन पत्र जमा किया।
नामांकन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज रही और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने जीत का भरोसा जताते हुए जनता से समर्थन की अपील की। देखे पश्चिम बंगाल से सतीश ग्राएँ की रिपोट
20260403170750743488547.mp4
