EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सुंदरकांड पाठ के साथ हवन-पूजन, भक्ति में डूबा माहौल
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    03 Apr 2026 16:05 PM



 सुल्तानपुर लिखा जाए खबर में 

यूपी सुल्तानपुर। जनपद के करौंदिया निराला नगर क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय मुहिम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक पंकज रावत के आवास पर श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ एवं हवन-पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों द्वारा हवन संपन्न कराया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इसके पश्चात विद्वान आचार्यों द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों ने श्रद्धा भाव से सुंदरकांड का श्रवण कर भगवान हनुमान जी से सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोग, पत्रकार एवं आसपास के निवासी भी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। देखे विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

2026040316022188655365.mp4

20260403160230355826776.mp4

20260403160234862751252.mp4

20260403160239580125411.mp4



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना