मध्य प्रदेश महिदपुर के झारड़ा नगर में चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के कांटे वाले श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर को फूलों की मालाओं और लाइट डेकोरेशन से भव्य रूप से सजाया गया।
श्रृंगार के बाद श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज को बग्गी पर विराजित कर पूरे नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया।
नगर भ्रमण के पश्चात भगवान हनुमान जी की प्रतिमा पुनः मंदिर पहुंची, जहां पुजारी प्रदीप बैरागी द्वारा महा आरती की गई और श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया।
इसके अलावा श्री पावठिया हनुमान मंदिर, श्री बड़े राम मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर एवं कुमावत मोहल्ले के हनुमान मंदिर में भी विशेष श्रृंगार, महा आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हनुमान जन्मोत्सव मनाया। देखे महिदपुर से संजय जाट कि खास खबर
151188310

20260403155920076324665.mp4
20260403155948373317432.mp4
20260403160011961406460.mp4