- प्रतापगढ़ के चिलबिला मंदिर में संकट मोचन हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने हनुमान जी का पूजन किया
- मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, भंडारे में हजारों ने लिया प्रसाद
- फूलमालाओं और सजावट से सजा मंदिर परिसर, जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
- भक्तगण केक काटकर और भजनों के साथ मनाए संकट मोचन हनुमान का उत्सव
- प्रतापगढ़ से विशाल रावत की रिपोर्ट: चिलबिला मंदिर में भक्तिमय माहौल
यूपी प्रतापगढ़। प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला में शनिवार को संकट मोचन हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों ने भव्य आयोजन किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और मंगल गीत के साथ भक्तों ने हनुमान जी का पूजन किया। मंदिर समिति ने विशाल भंडारा आयोजित किया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर फूलमालाओं और सजावट से सजा हुआ था।मंदिर समिति के महासचिव रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि भक्तों ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया और पताका ध्वज का विधिवत पूजन किया। भक्तगण "कुछ याद करो पवनसुत", "वो बालपन", "बजाए जा तू प्यारे हनुमान" जैसे भजनों के साथ उत्सव में शामिल हुए। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260402214135812833206.mp4
20260402214542683610052.mp4
20260402215723900715770.mp4
20260402215840561213814.mp4
20260402220139029820721.mp4