EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    02 Apr 2026 20:18 PM



वाराणसी, 2 अप्रैल। मण्डुवाडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में मण्डुवाडीह पुलिस टीम ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दर्शन राव (25 वर्ष) पुत्र रामअवध, निवासी पेढ़, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। अभियुक्त को गुरुवार तड़के करीब 4:10 बजे कैंट क्षेत्र में रेलवे क्वार्टर की ओर जाने वाले फुट ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

मामले में 17 वर्षीय अपहृता/पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को वादिनी ने थाना मण्डुवाडीह में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री 13 दिसंबर को घर से सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 358/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 87/64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।

इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर यादव द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 



Subscriber

188625

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना