फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के पास संगम घाट के बबुल के पेड बृहस्पतिवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।कैथी के मार्कण्डेय महादेव स्थित जंगल में बबूल के पेड़ पर काले रंग के गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ देखा गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। वह काले और सफ़ेद रंग का चेकदार शर्ट तथा जींस पहने हुए था। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।घटना की सूचना चौबेपुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर कैथी चौकी इंचार्ज पवन राय मय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में ली । प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
