EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एमएलए धीरेंद्र सिंह व संजय शर्मा ने चोला स्टेशन के आधुनिकीकरण पर दिया जोर
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    02 Apr 2026 19:16 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलन्दशहर। जहांगीराबाद जेवर व अनूपशहर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्रीय रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर अहम मांगें रखीं। इस दौरान चोला रेलवे स्टेशन के सुदृढ़ीकरण, आधुनिकीकरण एवं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहतर रेल कनेक्टिविटी के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह एवं अनूपशहर विधायक संजय शर्मा शामिल रहे। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह की हस्ताक्षरयुक्त पत्रस्वीकृति रहीं। जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्री को सौंपे गए पत्र में चोला रेलवे स्टेशन को एक आधुनिक मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
उन्होंने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) देश की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है, ऐसे में चोला रेलवे स्टेशन की भूमिका क्षेत्रीय व राष्ट्रीय कनेक्टिविटी के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। स्टेशन के विकास से गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सीधा लाभ मिलेगा।
जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्री के समक्ष कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे, जिनमें चोला स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास, एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए तेज व सुगम रेल कनेक्टिविटी, नई रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था एवं स्टेशन को लॉजिस्टिक एवं औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की मांग शामिल रही।
मुलाकात के दौरान रेल मंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि इन पहलों से क्षेत्र में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगी। रिपोर्ट- सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188625

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना