EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ पूजन अर्चन, भण्डारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    02 Apr 2026 19:14 PM



लालगंज में हनुमान जन्मोत्सव में जुटे श्रद्धालु

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। हनुमान जन्मोत्सव पर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मन्दिरों व जगह जगह भगवान हनुमान जी महराज की पूजा आराधना भक्तिभाव में दिखी। लालगंज के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित श्री हनुमत निकेतन धाम मन्दिर का फूलों से आकर्षक श्रृंगार भक्तों को मन भाया। वहीं जगह जगह हनुमान जयंती पर सामूहिक भण्डारे तथा श्रीहनुमान चालीस एवं सुन्दरकाण्ड के मनोहारी पाठ में भी बजरंगबली का जयघोष गूंजता दिखा। प्रतापगढ़ रोड पर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी तथा प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी के संयोजन में हुए भण्डारे मे राहगीरों व व्यापारियों ने पंक्तिबद्ध प्रसाद ग्रहण किया। यहां विधायक मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, राजू द्विवेदी, ऋषि द्विवेदी, चंदन पाण्डेय आदि भी भक्तों की सेवासंगत में जुटे दिखे। सूर्य नारायण मार्केट में राजेश मिश्र के संयोजन में भण्डारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर के संगम चौराहे के समीप हुए भण्डारे का संयोजन अनूप पाण्डेय, रिंकू पटवा व ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने किया। श्रीहनुमत निकेतन धाम में सदाशिव जायसवाल तथा ब्रजघोष ओझा के संयोजन में प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर के समीप विजय कौशल के संयोजन में राहगीरों को हनुमान जन्मोत्सव पर शरबत पिलाया गया। रायबरेली रोड पर परमानंद आश्रम हरिहरमंदिरम में पुजारी अशोक तिवारी के संयोजन में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भण्डारे में प्रसाद चखा। तहसील परिसर स्थित हनुमान जी के मंदिर में संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह के संयोजन में भजन संकीर्तन व प्रसाद वितरण में अधिवक्ताओं व कर्मचारियों की उत्साहजनक सहभागिता दिखी। नगर के भभया नगर में हुए भण्डारे में भी देर शाम तक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते दिखे। यहां पूजन अर्चन का संयोजन राजकुमार मिश्र पहलवान, ज्ञानू तिवारी, विद्याशंकर मिश्र, छोटेलाल सरोज, हृदय पाण्डेय ने किया। बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंगबली की भव्य आरती उतारी। अतुल मिश्र चंदन, आलोक सिंह, उपेन्द्र मिश्र, करूणा सागर तिवारी, अंकुर सिंह, नागेश मिश्र के संयोजन में हुए भण्डारे में बाबा धाम में आये श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वामी करपात्री जन्मस्थली भटनी में भी हनुमान जयंती पर शरबत वितरण किया गया। स्वामी करपात्री जी सेवा संस्थान की ओर से हनुमान जी का विधिविधान से पूजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, बाल मुकुन्द, अनुराग तिवारी, नागेन्द्र तिवारी, अरूण मिश्र, आदर्श तिवारी, अर्पित तिवारी, यश शुक्ला, विशाल तिवारी, विकास सिंह आदि ने किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188625

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना