EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई, मेधावी हुए पुरस्कृत
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 54
    02 Apr 2026 19:11 PM



रामपुर बावली कंपोजिट स्कूल में मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करते खण्ड शिक्षा अधिकारी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। रामपुर संग्रामगढ़ विकासखण्ड के कंपोजिट विद्यालय रामपुर बावली में गुरूवार को विदाई समारोह एवं छात्र सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कंपोजिट विद्यालय पूरे रामचंद्र के शिक्षक शैलेन्द्र नाथ शुक्ल व पूरे वासी की शिक्षिका सुधा मिश्रा को अंगवस्त्रम प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रविशंकर उपाध्याय ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में दिये गये योगदान को याद किया। उन्होने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवन भर सामाजिक कार्यो में अपनी भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों को मेडल व प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली मीनाक्षी पुष्पाकर को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र नाथ शुक्ल व संचालन शिक्षक पंकज त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक आनन्द सिंह, बृजेन्द्र पाण्डेय, देवेश त्रिपाठी, रेनू सिंह, विजय आनन्द मिश्र, राधेकृष्ण तिवारी, नवीन कुमार, अजय सिंह, दिलीप तिवारी आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188625

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना