EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला पर संकट मोचन हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 76 45
    02 Apr 2026 18:59 PM



सुंदरकांड पाठ, भजन, कीर्तन व मंगल गीत के साथ, भक्तों ने चढ़ाया पताका ध्वज व हुआ प्रसाद वितरण

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। श्री प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला में हनुमान भक्तों ने प्रभु श्री राम लला के अनंत भक्त श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से व केक काटकर मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी थी। भक्तों ने हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड का पाठ कर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा प्रसाद का वितरण होता रहा। भक्तों ने विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की थी। जिसमें हजारों की संख्या में हनुमान भक्तों ने हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर मंदिर पर विभिन्न आयोजन भक्तों ने आयोजित किए। सुंदरकांड का पाठ, भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारे के साथ पूरे मंदिर परिसर की फूलमालाओं से सजावट की गई थी। सुबह से ही हनुमान भक्त श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजन अर्चन कर रहे थे। संकट मोचन हनुमान जी महाराज से प्रार्थना है कि अपने भक्तों पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें। हम सबको अपने चरण शरण में सेवा करने का सौभाग्य देते रहे यही प्रार्थना है। हनुमान भक्तों ने हनुमान जी महाराज का पताका ध्वज का भी विधिवत पूजन कर मंदिर में लगाया गया और मंदिर परिसर में सुबह से ही कुछ याद करो पवन सूत वो बालपन, बजाए जा तू प्यारे हनुमान चुटकी आदि भजन गाकर हनुमान भक्तों ने संकट मोचन हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल, सुरेश अग्रवाल, विवेक उमरवैश्य, सोनू महाराज, शनि महाराज, सूरज उमरवैश्य, संतोष कुमार, देवानंद, छेदीलाल, बजरंग लाल, आशीष कुमार, अश्वनी कुमार, आदर्श कुमार, सुरेश माली, विवेक कुमार, राकेश कुमार, अमन गुप्ता, सिद्धार्थ, मनीष, छोटे लाल, राम अवतार आदि भक्तगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188625

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना