बेनीगंज। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र बेनीगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत ममरेजपुर मजरा शाहपुर गांव में हाई वोल्टेज 11000 लाइन गांव के आबादी मकान के पास से ना निकालने के विरोध में ग्राम वासियों ने संडीला विद्युत अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को ज्ञापन देकर गांव के बाहर से लाइन निकलवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाई वोल्टेज लाइन गांव के आबादी मकानों के बिल्कुल पास से निकलने से किसी समय कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है लेकिन ठेकेदार के द्वारा मनमाने तरीके से खंभा गडवाकर जबरिया लाइन खिंचवाने का प्रयास किया जा रहा है अगर शासन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो आने वाले समय में कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। क्योंकि आए दिन बिजली विभाग के द्वारा कहीं ना कहीं बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं हुआ करती हैं। प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार,रामखेलावन, शिवकुमार गुप्ता, संजय,मनोहर सहित करीब दो दर्जनों से अधिक लोगों बताया है लगभग 40 मकान इस विद्युत लाइन के चपेट में आजायेगें जिससे छत पर चढ़ने वाले जहां बच्चे आम आदमी को दुर्घटना हो सकती है वहीं जानवर भी यहीं पर बांधे जाते हैं ग्रामीणों की मांग है कि उक्त लाइन गांव के पूर्व बाहर से निकली जाए आबादी क्षेत्र में हाई वोल्टेज लाइन ना निकालें। वहीं भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन के जिला अध्यक्ष इम्तियाज अली ने कहा कि अगर अधिकारी शीघ्र कार्य को नहीं रूकवाते हैं तो हम लोग वहीं पर धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल शुरू कर देने के लिए बाध्य होंगे। कछौना खंड क्षेत्र के एसडीओ ने बताया कि यह बिजली लाइन सड़क के किनारे है अगर ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा है मकान आ रहे हैं तो हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है लाइन वहीं से निकाली जाएगी। यहां पर यह भी बताना जरूरी है कि हाई वोल्टेज लाइन आबादी के अंदर से निकलने के लिए और मकान पर नई लाइन बिछाने के लिए मुख्यमंत्री ने रोक लगा रखी है लेकिन बिजली विभाग के अकड़ रुख़ को देखते हुए ग्रामीण जहां लामबंद हो रहे हैं वहीं अधिकारी अपनी पूरी तरीके से मनमानी पर उतारू नजर आ रहे हैं । रिपोट - पियूष तिवारी 151131881
