EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्राम प्रधान ने लेखपाल पर पैसा लेने का लगाया आरोप
  • 151131881 - PIYOOSH KUMAR TIWARI 54 65
    02 Apr 2026 18:40 PM



कोथावां । विकासखंड कोथावां की ग्राम पंचायत शादीपुर की महिला प्रधान ने हल्का लेखपाल पर सरकारी काम के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया है बता दे 1 अप्रैल को शिकायतकर्ता प्रधान ने जनसुनवाई के माध्यम से मुख्यमंत्री,जिला अधिकारी,जिला खनन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक हरदोई को ऑनलाइन शिकायत की है। जिसमें प्रधान ने आरोप लगाते हुए बताया है गांव का हल्का लेखपाल ग्राम सभा की चरागाह जमीन पर बालू का खनन दूसरे लोगों से पैसा लेकर करवाता है आय प्रमाण पत्र के नाम पर भी पैसा लेने से नहीं चूकता जिस ग्रामीण से पैसा नहीं मिलता उसकी आय बढ़ाकर रिपोर्ट लगा देता है उपरोक्त विषय पर लेखपाल से कहा जाता है तो लेखपाल नाराजगी जाहिर करते हुए अपमानित भाषा का प्रयोग करते हुए जान माल की धमकी देता हैं। गांव में खलिहान की जमीन पर लोगों से पैसा लेकर फसल की बुवाई करवाता है ग्राम पंचायत का कोई भी काम बिना पैसे लिए नहीं करता है। उपरोक्त विषय पर क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया प्रधान द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं अगर प्रधान को ऐसा लग रहा है तो उसकी जांच करवाए दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। वही उपरोक्त मामले पर राजस्व निरीक्षक ने बताया ऐसा अगर लेखपाल द्वारा किया जा रहा है तो गलत है इस विषय पर उच्च अधिकारियों से आप बात कर लें। मामले पर उप जिलाधिकारी संडीला से फोन कॉल पर संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। रिपोट - पियूष तिवारी 151131881



Subscriber

188626

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना