EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अपहरण और धमकी से सहमा युवक, जान बचाने की गुहार
Link
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 65 76
    02 Apr 2026 18:09 PM



  1. धौलपुर में युवक को बनाया बंधक, डेढ़ महीने तक किया टॉर्चर
  2. ₹6 लाख की फिरौती नहीं दी तो जान से मारने की धमकी
  3. चंबल में फेंकने की धमकी से डरा युवक, प्रशासन से लगाई गुहार
  4. कैद से भागकर बचाई जान, अब छुपकर जी रहा है पीड़ित
  5. उदय गर्ग की दर्दभरी दास्तान, आरोपियों पर गंभीर आरोप
  6. “मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग होंगे” – पीड़ित ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आज हम आपको एक ऐसे पीड़ित व्यक्ति की दर्दभरी दास्तान दिखा रहे हैं, जो हालात का सताया हुआ है। पीड़ित का नाम उदय गर्ग है, जिसने आरोप लगाया है कि उसे करीब डेढ़ महीने तक धौलपुर में बंधक बनाकर रखा गया और लगातार टॉर्चर किया गया।

पीड़ित के अनुसार, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में सफल हुआ और अब एक दूर के रिश्तेदार के यहां छुपकर रह रहा है। फास्ट न्यूज़ इंडिया से बातचीत में उसने बताया कि उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

उदय गर्ग का कहना है कि आरोपियों द्वारा उससे ₹6,00,000 की मांग की जा रही है और धमकी दी जा रही है कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे मारकर चंबल में फेंक दिया जाएगा।

पीड़ित ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर उसके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कृष्णा निषाद और हरकेश सिंह गुर्जर की होगी।

यह मामला न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आम नागरिक खुद को कितना असुरक्षित महसूस कर रहा है। आइये देखते है हमारे संवादाता राजेश शिवहरे के साथ उदय गर्ग की बातचीत 

20260402180703175815267.mp4



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना