EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूरनपुर-खुटार रोड पर अज्ञात वाहन ने उजाड़ा हंसता-खेलता एक झटके में
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 43 65
    02 Apr 2026 20:00 PM



पीलीभीत ।
पूरनपुर-खुटार हाईवे एक बार फिर रफ्तार के कहर का गवाह बना, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वाले नन्हे और उनकी पत्नी लोगश्री, ग्राम देयूरिया कलां के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, दोनों अपनी रिश्तेदारी में पिपरिया दिलाईपूरी गए हुए थे। गुरुवार को जब वे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में। वहीं, टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सबसे मार्मिक बात यह है कि मृतक दंपति अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनकी दुनिया एक पल में उजड़ गई। परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और गांव में मातम का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और फरार वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। रिपोट - जियाउल हक खान  151173981



Subscriber

188625

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना