EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही खुशबू, आरोपी चाकू से करता रहा वार; पड़ोसी ने विवाहिता को बर्बरता से मारा
  • 151188511 - FULMATI 65 77
    02 Apr 2026 17:20 PM



 

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार में बुधवार शाम करीब सात बजे छत पर खड़ी महिला खुशबू (30) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसी मौके से भाग निकला।
 गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के लाहीडाड़ी निवासी खुशबू राज की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सीताराम ने पड़ोसियों के शोर मचाने के बावजूद भी वार करना जारी रखा और परिजनों को धमकी दी। वारदात के समय खुशबू की ननद रिंकी घर में आराम कर रही थी, जबकि ससुर ओम प्रकाश बाजार गए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया लेकिन परिजन शव को घर ले जाने पर अड़ गए। कई घंटों की समझाइश और प्रयासों के बाद ही शव को गजपुर स्थित मकान से पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
इस दौरान एसपी साउथ दिनेश कुमार सिंह, सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह, सीओ दरवेश कुमार और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। स्थानीय चर्चा में मामला अवैध संबंधों और प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है।मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने खुशबू और आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। आरोपी के पकड़े जाने पर उसकी व्हाट्सएप चैट रिकवर करने की भी प्रक्रिया की जाएगी, जिससे रदात के पीछे की सच्चाई और घटनाक्रम का खुलासा हो सके। इधर, वारदात के बाद से परिजन और ग्रामीण अभी भी सदमे में हैं। पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश में लगी हुई है और सभी सुराग जुटाने के प्रयास जारी हैं।
ग्रामीणों ने किया रोड जाम
पुलिस जब महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक चले मान मनौव्वल के बाद शव को पुलिस ले जा सकी।
गगहा में पड़ोसी ने विवाहिता की गला रेतकर की हत्या
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार में बुधवार शाम करीब सात बजे छत पर खड़ी महिला खुशबू (30) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसी मौके से भाग निकला। सूचना पर फाॅरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस विवाहिता की ननद रिंकी की तहरीर पर पड़ोसी युवक सीताराम के खिलाफ हत्या व लूट की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
 बांसगांव थाना के लाहीडाड़ी निवासी खुशबू की चार साल पहले गजपुर कटरा बाजार निवासी उपेंद्र से शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। चार मार्च को उपेंद्र रोजगार के सिलसिले में दुबई चले गए। बुधवार शाम करीब सात बजे खुशबू अपने छत पर टहल रही थी। इसी बीच घर के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी से पड़ोसी युवक सीताराम छत पर चढ़ गया। अभी खुशबू कुछ समझ पाती कि उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद महिला का मोबाइल लेकर भाग निकला।
वारदात को देख आसपास की छतों पर खड़े लोगों ने खुशबू के घरवालों को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन खुशबू को लेकर गगहा स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे एसपी साउथ ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, हत्या को लेकर गांव में अलग-अलग चर्चाएं भी चल रही हैं। हत्या के आरोपी के घर से कोई विवाद भी नहीं बताया जा रहा है।
हत्या का आरोपी गांव का है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। गगहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ननद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गगहा पुलिस आरोपी में तलाश में जुटी है।- डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188625

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना