गोंडा ____ जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड पंडरीकृपाल के भीटी भदवल गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती का श#व गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली ।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अशोक की पुत्री (उम्र लगभग 22 वर्ष) का श#व गांव के बाहर स्थित गन्ने के खेत में पाया गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि युवती पिछले पांच दिनों से लापता थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे और इस संबंध में थाने पर गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। गुमशुदगी के बाद से परिवार गहरे तनाव में था, लेकिन अचानक शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही सालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा
