- अलीपुर के छात्र ने टॉप कर जिले का नाम किया रोशन
- ज्ञानोदय कोचिंग में मेधावी छात्र का भव्य सम्मान समारोह
- टॉपर नवनीत कुमार को विधायक के हाथों साइकिल भेंट
- शिक्षा के क्षेत्र में उभरता केंद्र बना ज्ञानोदय सरस्वती कोचिंग
- छात्रों को आगे बढ़ने के लिए जनप्रतिनिधियों ने किया प्रेरित
- सम्मान समारोह में जुटे गणमान्य, शिक्षा का दिया संदेश
राजस्थान रुदावल (भरतपुर)। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध और आस्था के केंद्र धांधड़ वाले हनुमान मंदिर में चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिर परिसर "जय श्री राम" और "बजरंग बली की जय" के जयकारों से गुंजायमान है।
हनुमान जयंती के पावन पर्व पर बाबा का विशेष सिंदूरी श्रृंगार किया गया। फूल बंगले की झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। तड़के मंगला आरती के साथ ही दर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक अनवरत जारी रहा
मंदिर कमेटी और स्थानीय भक्तों के सहयोग से कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है: मंदिर प्रांगण में पिछले 24 घंटे से चल रहे अखंड रामायण पाठ और हवन हुआ। सामूहिक सुंदरकांड के पाठ ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। देखे राजस्थान से योगेन्द्र शर्मा की रिपोट

20260402160732927730001.mp4
20260402160836650631271.mp4