EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गया के अलीपुर में कोचिंग छात्र ने किया जिला टॉप, सम्मान समारोह आयोजित
Link
  • 151172480 - AJAY KUMAR SINGH 65 76
    02 Apr 2026 16:08 PM



  1.  
  2. नवनीत कुमार को प्रथम स्थान पर साइकिल देकर किया गया सम्मानित
  3. ज्ञानोदय सरस्वती कोचिंग सेंटर के छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
  4. विधायक अजय दांगी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, छात्रों को किया प्रोत्साहित
  5. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रों और शिक्षकों की सराहना
  6. प्रेरणादायक कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने का मिला संदेश
 

बिहार गया जिले के अलीपुर में संचालित ज्ञानोदय सरस्वती कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने थाना बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मेधावी छात्र नवनीत कुमार, जिन्होंने टॉप टेन में प्रथम स्थान हासिल किया, को सम्मानित किया गया।

कोचिंग के डायरेक्टर रणजीत कुमार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अजय दांगी के हाथों नवनीत कुमार को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने रिबन काटकर किया।

इस मौके पर बिनोद शर्मा, सुरेंद्र कुमार, टेकारी प्रमुख डॉ. अशोक कुमार यादव (पत्नी प्रतिनिधि) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन बिनोद शर्मा ने किया, जबकि पूर्व प्रमुख राजकिशोर यादव ने छात्रों को अपनी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

डायरेक्टर रणजीत कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं विधायक अजय दांगी ने छात्रों और शिक्षकों की सराहना करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कोचिंग संस्थान के शिक्षक राजीव कुमार, रॉकी सर, सोनू सर और नित्यानंद सर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

👉 यह कार्यक्रम क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।

 देखिए टेकारी से अजय कुमार सिंह की खास रिपोर्ट 

20260402152149886465224.mp4

20260402155815987230542.mp4

2026040216015492370386.mp4



Subscriber

188625

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना