- बलिया के पंदह में जल्पा-कल्पा महोत्सव का भव्य आयोजन
- दो गरीब परिवार की बेटियों का कन्यादान और शादी समारोह
- रवि राय व गणेश प्रसाद सोनी ने किया कन्यादान, वैदिक मंत्रों के साथ शादी संपन्न
- जनपद और क्षेत्र के गणमान्य लोग नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे
- समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को आयोजक टीम ने किया सम्मानित
- आयोजकों का दावा: आगे और बड़ा आयोजन कर उत्तर प्रदेश का नंबर वन शादी समारोह होगा
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां सिकंदरपुर क्षेत्र के पंदह में मंगलवार को जल्पा-कल्पा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दो गरीब परिवार की बेटीयों की शादी भी कराईं गई। आयोजन रवि राय व गणेश प्रसाद सोनी ने दोनों बेटीयों का कन्यादान दिया। वैदिक मंत्रों उच्चारण के बीच दो गरीब परिवार की बेटियों की शादी समारोह में सैकड़ो लोग साक्षी बने। वही इस गरीब बेटियों की शादी समारोह में जनपद सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शामिल हुए और नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वर वधू के पक्षो से आए हुए सभी लोग ने भी दोनों को आर्शीवाद दिया। वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान आयोजन रवि राय ने कहा कि जल्पा-कल्पा महोत्सव में लगातार हम-लोग 3 वर्षों से गरीब बेटियों की शादी कराते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ा अच्छा लगता है एक सुकून मिलता है इन गरीब बेटियों की शादी करा कर। जनता ने मौका दिया तो इससे भी बड़ा आयोजन होगा और वह शादी उत्तर प्रदेश के नंबर वन शादी समारोह होगा। जो पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। समाजसेवी व संरक्षक गणेश प्रसाद सोनी ने कहा कि इस गरीब बेटियों की शादी कराकर मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं। मैं बहुत पहले से गरीब बेटियों की शादी कराते आ रहा हूं। और मौका मिला तो इससे भी बड़ा आयोजन कर ऐतिहासिक शादी करवाने का काम करेंगे। कन्यादान महादान होता है हम लोगों ने आज कन्यादान किया है। यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। वही इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में और डाक्टर व पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान देनेवाले व्यक्तियों को आयोजक टीम के द्वारा सम्मानित किया गया। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260402133202071328870.mp4
2026040213333333837011.mp4
20260402133529238236301.mp4
2026040213364185224280.mp4
