फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा खुर्द में इस वर्ष भी गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन एवं वार्षिक मेला आयोजित किया जा रहा है। आगामी गुरुवार को बुढ़ऊ नाना धाम परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है।आयोजन के तहत भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार, पूजन, हवन, आरती तथा रात्रि में भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।ग्रामीणों के अनुसार यह आयोजन हर वर्ष पारंपरिक रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। हनुमान जयंती के इस पावन पर्व को लेकर गांव में साफ-सफाई और तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं।समस्त ग्रामवासी इस धार्मिक आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में जुटे हुए हैं। लईक आफताब 151166686
