फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद कासगंज के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने दो बड़ी विकास योजनाओं को हरी झंडी दे दी है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप, जनपद में सड़क निर्माण और सोरों तीर्थ के सौंदर्यीकरण के लिए कुल 31.61 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की गई है। ग्रामीण कनेक्टिविटी के तहत 27 मार्गों के लिए रूपये 16.30 करोड़ की सौगात दी है l उत्तर प्रदेश शासन ने 'त्वरित आर्थिक विकास योजना' (वित्तीय वर्ष 2025-26) के तहत जनपद के 27 महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्गों के निर्माण को मंजूरी दी है। कुल लागत रूपये 16.30 करोड़, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में रूपये 7.83 करोड़ जारी कर दिए गए हैं। वहीं विधानसभा वार कासगंज के लिए रूपये 9 करोड़ 54 लाख 82 हजार व अमांपुर रूपये 4 करोड़ 38 लाख 87 हजार एवं पटियाली रूपये 2 करोड़ 36 लाख 82 हजार स्वीकृत किया गया है l इन सड़कों के बनने से किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में आसानी होगी और छात्रों व मरीजों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।
सोरों तीर्थ का कायाकल्प, रूपये 15.31 करोड़ से बदलेंगे घाटों के स्वरूप
जिलाधिकारी प्रणय सिंह की दूरदर्शी पहल से सोरों तीर्थ क्षेत्र के पवित्र कुंडों और घाटों के पुनर्विकास को ऐतिहासिक मंजूरी मिली है। रूपये 15.31 करोड़ की इस परियोजना से सोरों अब एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा। वहीं घाटों का सौंदर्यीकरण, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था , चेंजिंग रूम, फव्वारे और पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएंकी जाएंगी l वहीं उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा डिजाइन और कंसल्टेशन सेवाएं प्रदान की गई हैंऔर इसके साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करना सुनिश्चित किया गया है l जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी l सभी कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग प्रणाली अपनाई जाएगी। CMIS पोर्टल के माध्यम से कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की रीयल-टाइम निगरानी की जाएगी l निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
