EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    01 Apr 2026 18:38 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एवं 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किये जाने वाले दस्तक अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से रैली निकाल कर किया गया है। रैली से पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद द्वारा सभी उपस्थित लोगों को संचारी रोगों के खिलाफ लड़ाई में सहभागिता के लिये शपथ दिलाई गई, जिसके द्वारा अपने घर व आस-पास साफ-सफाई रखने, जल जमाव न होने देने तथा बुखार के लक्षण वाले मरीजों को शीघ्र अतिशीघ्र पास के सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिये प्रेरित किया गया। इसके उपरान्त रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ढोल ताशे वा लाउडस्पीकर के माध्यम से रैली में शामिल लोग नारे लगाते हुये लोगों को जागरूक करते हुये घण्टाघर चौक तक गये। रैली में शामिल लोग ’प्रतापगढ़ ने ठाना है, संचारी रोग मिटाना है’, ’कचरा कचरेदानी में, सोये मच्छरदानी में, “जीवन को नव मोड़ दो, गंदगी करना छोड़ दो तथा ’हर रविवार मच्छर पर वार आदि जैसे नारों के माध्यम से लोगों को अपने आस-पास साफ सफाई रखते हुये स्वच्छता का व्यवहार अपनाते हुये बीमारियों से बचने के लिये प्रेरित कर रहे थे। संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के अन्तर्गत नगर विकास विभाग, पंचायतीराज विकास विभाग, शिक्षा विभाग, आई०सी०डी०एस० विभाग एवं उद्यान विभाग सभी स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लोगों को स्वच्छता का व्यवहार अपनाते हुये बीमारियों से बचाव के लिये जागरूक करेगें। दस्तक अभियान के अन्तर्गत आशा कार्यकत्री व आंगनवाड़ी कार्यकत्री एक साथ मिलकर दिनांक 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जनपद के सभी घरों में दस्तक देकर लोगों को स्वच्छता का संदेश प्रसारित करेंगी तथा बीमारियों से बचने के लिये जागरूक करेंगी। इसके साथ-साथ विभिन्न बीमारियों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची को ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करते हुये उन्हे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य करेंगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारीगण व कर्मचारीगण, आशा व ए०एन०एम० उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188626

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना