EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तिलक, पुष्प और मिठाई से हुआ स्वागत, विदा होते छात्रों की आंखें हुईं नम
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 65 76
    01 Apr 2026 18:17 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। विद्यालय में कक्षा 1 के नन्हें विद्यार्थियों के प्रथम आगमन को विशेष और यादगार बनाने के लिए उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया और उनका मुंह मीठा कराया गया, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने बताया कि छोटे बच्चों के मन में विद्यालय के प्रति सकारात्मक भाव विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों को स्वागत के बाद शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई, ताकि वे उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई की शुरुआत कर सकें।
वहीं दूसरी ओर, कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शिक्षकों ने छात्रों को आगे की पढ़ाई में मन लगाकर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल नए विद्यार्थियों के मन में उत्साह भरा, बल्कि विदा हो रहे छात्रों के लिए भी यह पल भावुक और यादगार बन गया।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686

20260401181110935440616.mp4



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना