फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रयागराज। 01 अप्रैल 2026 प्रदेश में प्रसिद्ध एवं चर्चित विद्यालय गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोराव का वार्षिक गृह परीक्षा सत्र 2025-2026 का परिणाम घोषित किया गया है जिसमें प्राइमरी, जूनियर एवं एवं सीनियर वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं एवं पूरे कालेज में सभी वर्गों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के अंक पत्र एवं शील्ड को विद्यालय के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रुद्र नारायण वाजपेई एवं प्रधानाचार्य डॉ मो साबिर अली के कर कमलों द्वारा वितरित कर परिणाम घोषित किया गया। अंक पत्र वितरण करने से पहले स्वर की देवी सरस्वती की वंदना एवं पूजन विद्यालय के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष पूर्ण नारायण बाजपेई के द्वारा किया गया। परिणाम वितरण कार्यक्रम का कुशल संचालक उप प्रधानाचार्य डॉ कमलेश त्रिपाठी के द्वारा किया गया। विद्यालय के सीनियर वर्ग में सर्वोच्च स्थान सौम्या सिंह पुत्री विनोद कुमार सिंह 93.63%, जूनियर वर्ग में सर्वोच्च स्थान विभा सिंह पुत्री कमल भान सिंह 92.31%एवं प्राइमरी वर्ग में सर्वोच्च स्थान रजत सागर पुत्र सुरेश कुमार 91.60% प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता पिता का मान सम्मान बढ़ाया। इसी प्रकार प्रत्येक कक्षा वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता की लहर देखने को मिली। विद्यालय में मौजूद अध्यापक अध्यापिकाओं ने बधाईयां दी। मौके पर डॉ विद्यकांत तिवारी, डॉ राजेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, रामेंद्र शुक्ल, महेश कुमार,अखिलेश पांडेय , ऋषिकेश सिंह, गया प्रसाद तिवारी, बिंदू मिश्रा, विपिन उपाध्याय, रोहित तिवारी व अन्य अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहीं । रिपोर्ट मनोज शर्मा 151010475
