फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l रामपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण एसीएस श्री मुकेश मिश्राम द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का गहनता से मुआयना किया।
इस अवसर पर सचिव गरिमा सिंह, एडीओ अरविंद सिंह, सचिव प्रवीण, सचिव बृजमोहन राय, डॉ. फकरुद्दीन अंसारी सहित ग्राम प्रधान लालवचन निषाद उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों की मौजूदगी में गौशाला की साफ-सफाई, पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
गौशाला में कुल 37 पशु मौजूद पाए गए। निरीक्षण के उपरांत एसीएस मुकेश मिश्राम ने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की और संचालन को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुओं की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए, स्वच्छता बनाए रखी जाए और समय पर चारा-पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि गौशाला की व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
